कुशीनगर के शिक्षक अंशुमन चतुर्वेदी 'समरस फाउंडेशन' द्वारा सम्मानित

कुशीनगर के शिक्षक अंशुमन चतुर्वेदी 'समरस फाउंडेशन' द्वारा सम्मानित
कुशीनगर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'समरस फाउंडेशन' द्वारा पंडित मंगल उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज (जौरा बाजार) के विज्ञान शिक्षक अंशुमन चतुर्वेदी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी समारोह समरस फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह के मार्गदर्शन एवं संस्था के राष्ट्रीय सचिव अशोक मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में सकुशल संपन्न हुआ। अशोक मिश्रा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रख्यात उद्घोषक हिमांशु शेखर ने किया। विज्ञान जैसे जटिल विषय को अपनी अनूठी और सरल शिक्षण शैली से छात्र-हित में सुगम बनाने वाले शिक्षक अंशुमन और उनके सहयोगी इरशाद सर ने संस्था के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य समाजसेवी अरविंद मिश्रा, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने अंशुमन को बधाई देते हुए इसे पूरे जनपद का गौरव बताया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.