सात्विक तिवारी के जन्मदिवस पर शुभकामना देने वालों का लगा तांता

सात्विक तिवारी के जन्मदिवस पर शुभकामना देने वालों का लगा तांता
जौनपुर, 6 जून 2026। पूर्व विधायक मड़ियाहूॅं डॉ. लीना तिवारी एवं मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं, जौनपुर के प्रबंधक पवन तिवारी के सुपुत्र एवं युवा समाजसेवी सात्विक तिवारी का जन्मदिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

इंजीनियर सात्विक तिवारी अपने सौम्य व्यक्तित्व, सरल स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। युवाओं के बीच उनकी सकारात्मक सोच, विनम्र व्यवहार तथा समाजहित के प्रति समर्पित भावना उन्हें एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना विभिन्न मंचों पर की जाती रही है।

जन्मदिवस के अवसर पर शुभेच्छुओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सात्विक तिवारी अपनी ऊर्जा, प्रतिभा एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के बल पर निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करें।

इस अवसर पर अरविंद सिंह, महेन्द्र यादव, हाकिम यादव,शिवधारी प्रजापति,डाॅ.अजय वर्मा, डाॅ.श्यामदत्त दुबे , राजेश तिवारी, अनिल दुबे, अश्वनी , रविशंकर भारत, संजय शुक्ल, जितेन्द्र पाल,पंकज पटेल एवं अन्य लोगों ने दूरभाष, सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देकर उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.