पं.जमदग्निपुरी जी की पुस्तक 'अब तो जीवन सौंप दिया' लोकार्पण के साथ कविगोष्ठी
पं.जमदग्निपुरी जी की पुस्तक 'अब तो जीवन सौंप दिया' लोकार्पण के साथ कविगोष्ठी
मुंबई
साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन के तत्वावधान में संस्थापक अध्यक्ष पंडित शिवप्रकाश जमदग्निपुरी द्वारा लिखित पुस्तक ' अब तो जीवन सौंप दिया ' का विमोचन समारोह रविवार 7 जून 2026 को सायं 5 बजे से श्री राम-जानकी मंदिर शास्त्री नगर 90 फिट रोड साकीनाका मुंबई के प्रांगण में आयोजित किया गया है। पुस्तक लोकार्पण समारोह पश्चात कविगोष्ठी का भी आयोजन रखा गया है जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हौसिला प्रसाद सिंह अन्वेषी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कृपाशंकर मिश्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय द्विवेदी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल करेंगें।उक्त कार्यक्रम का संयोजन शिक्षाविद् लालबहादुर यादव कमल ने किया तथा मार्गदर्शन अध्यक्ष श्रीधर मिश्र की होगी। संस्था के मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष जमदग्निपुरी ने मुंबई के आस-पास रहने वाले सभी साहित्यकारों से निवेदन किया है कि मेरा निमंत्रण स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति देकर कृतार्थ करें।
धन्यवाद भाई
ReplyDelete