बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की मासिक गोष्टी संपन्न

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की मासिक गोष्टी संपन्न 
पालघर 
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट पालघर इकाई की जून 2026 मासिक काव्यगोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।कवियत्री कुसुम तिवारी के मां वीणापाणि की सुंदर वंदना से शुभारंभ हुआ।संस्था की महासचिव सत्यभामा सिंह ज़िया,वाचस्पति तिवारी,जितेन्द्र यादव,कुसुम तिवारी,मृदुल तिवारी महक, किरन तिवारी ने अपनी सुंदर- सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की।रामजीत गुप्ता ने अध्यक्षिय उद्बबोधन दिया और गांव से जुड़ी कविता एवं एक अवधी सावन गीत भी सुनाया।आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि आभासी पटल पर इस तरह से सबको सुनकर मुझे बड़ा ही आनंद आया और एक अच्छा अनुभव रहा। इस तरह के ऑनलाइन काव्य गोष्ठियां आयोजित होती रहनी चाहिए। जिससे एक दूसरे को ध्यान से सुनने का अवसर मिलता है और रचनाएं दिल को छूती है।अंत में सत्यभामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन