अनिल कुमार पटेल का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न ।
मुंबई : बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण( एफ/ उत्तर) के मुंबई पब्लिक स्कूल जोगलेकरवाडी मनपा हिंदी शाला क्रमांक -1 के शिक्षक अनिल कुमार बंशीधर पटेल की सेवा निवृत्ति के उपलक्ष्य में विद्यालय संकुल के सभागृह में सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समाज गौरव पूर्व प्रधानाचार्य रामसेवक पांडेय ने किया। प्रमुख अतिथि पूर्व विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड़ , सम्माननीय अतिथियों में कनिष्ठ पर्यवेक्षक चंद्रकांत घोडेराव, पूर्व प्रधानाध्यापक सूबेदार विश्वकर्मा , अधिवक्ता अजय कुमार उपाध्याय , पूर्व प्रधानाध्यापक लालबहादुर वर्मा, पूर्व मुख्याध्यापिका मोहिनी कावले , मुख्याध्यापिका नीलम पांडेय, मधुबाला धमवीर, राजेश दुबे, शिक्षक सेना के लोकप्रिय पूर्व कार्याध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप राय, पूर्व प्रतिनिधि शिक्षक आलोक सिंह उपस्थित थे। प्रमुख वक्ताओं में साहित्यिक राम अवतार यादव, डॉ. धर्मराज वर्मा ,विनय दुबे, गौरव पटेल ,राज बहादुर सिंह, बैज नाथ यादव,देवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व अभियंता हरिश्चंद्र जैसवार, देवेंद्र प्रताप सिंह, स्वर सम्राट जितेंद्र प्रताप सिंह, पंचदेव मौर्य , राजेश बारी, पूर्व प्रधानाध्यापक अरविंद पांडेय, महाबल वर्मा, रामखेलावन वर्मा, पवन शुक्ला , अजय कुमार पाल, उमाशंकर यादव, आनंद कुमार सिंह उपस्थित थे। अनिल कुमार पटेल एवं श्रीमती पटेल का शाल,श्रीफल, पुष्प गुच्छ,अभिनंदन पत्र, तथा उपहार देकर अभिनंदन किया गया। मानपत्र वाचन विद्यालय के तंत्र स्नेही शिक्षक वीरेंद्र सिनहा ने किया। विद्यालय व्यवस्थापन समिति, विद्यालय सत्कार समिति , एफ / उत्तर विभाग तथा शाला संकुल के सभी प्रधानाध्यापकों/शिक्षकों समाजसेवी शिक्षाविद् उपेन्द्र प्रताप राय, आलोक सिंह , साहित्यकार हवलदार सिंह, विजय बहादुर सिंह, विजय बहादुर यादव, शिक्षाविद् नागेंद्र यादव, सत्यदेव यादव , अनिल कुरील ,आनंद सिंह ,तंत्र स्नेही शिक्षक नवीन कारेमोरे सहित अन्य शिक्षकों,शिक्षिकाओं तथा मुख्य शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। संचालन प्रदीप पाटील एवं कृतज्ञता ज्ञापन प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम पांडेय ने किया।
Comments
Post a Comment