डॉ. सतीश मीना द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर को मिला जबरदस्त प्रतिसाद

डॉ. सतीश मीना द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर को मिला जबरदस्त प्रतिसाद 
भायंदर। जीवन हेल्थ केयर की ओर से अपने सामाजिक उपक्रम के तहत बीते 21 जून को निःशुल्क स्पाइन और ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसे मरीजों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. साकेत सौरभ (कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन) ने स्पाइन की बीमारी से जूझ रहे 25 मरीजों तथा डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी (कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने 20 से अधिक मरीजों को हड्डी, जोड़, और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श, सेकेंड ओपिनियन और रिपोर्ट रिव्यू की सुविधा प्रदान की। 21 जून के  शिविर में शामिल हुए मरीजों का रिव्यू लेने तथा नए मरीजों की जांच हेतु आगामी 28 जून, रविवार को सुबह 11 बजे से निःशुल्क स्पाइन और ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जीवन हेल्थ केयर, शॉप नं. 8, एल-45/46 बिल्डिंग, इंदिरा गांधी अस्पताल के सामने, पूनम सागर, मीरारोड (पूर्व) में आयोजित शिविर के आयोजक डॉ. सतीश मीना ने बताया कि इस शिविर में हमारे अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. साकेत सौरभ (कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन) और डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी (कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन) मरीजों को हड्डी, जोड़, और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श, सेकेंड ओपिनियन और रिपोर्ट रिव्यू की सुविधा प्रदान करेंगे। शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल क्रमांक 90225 57210 तथा फोन क्रमांक 022-69711888 पर संपर्क किया जा सकता है। डाॅ सतीश मीना ने उक्त बीमारियों से ग्रस्त मरीजों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का इंतजार किए बिना शीघ्र से शीघ्र अपने नजदीकी विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराकर त्वरित उपचार शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग नि:शुल्क तथा सस्ता उपचार पाने के चक्कर में इलाज के लिए लंबा इंतजार करते हैं, जो उचित नहीं है, और बीमारी दिन-प्रतिदिन गंभीर रूप धारण कर लेती है, और इसके बढ़ने पर इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है, लिहाजा ऐसी बीमारियों में लापरवाही कतई उचित नहीं है। डाॅ सतीश मीना ने बताया कि जीवन हेल्थ केयर की ओर से 28 जून को स्पाइन तथा आर्थोपेडिक बीमारियों के लिए फिलहाल यह अंतिम शिविर है, जिसका लाभ अधिकाधिक मरीज उठाने के लिए जल्द से जल्द ऊपर दिए गए संपर्क नंबरों पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन