कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट

कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट 


लखनऊ। मंगलवार, 16 जून 2026 को हजरतगंज स्थित कार्यालय में जवाहर भवन की व्यवस्था अधिकारी डॉ. रश्मिशील ने अपर पुलिस उपायुक्त मध्य एवं सुप्रसिद्ध कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर शोधार्थी अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में उन्होंने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं साहित्यकार जयशंकर मिश्र की काव्ययात्रा पर आधारित पुस्तक "कुछ चित्र रचे-कुछ रंग भरे" भेंट की।

भेंट के दौरान साहित्य, संस्कृति एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। ज्ञातव्य है कि कवि जितेन्द्र कुमार दुबे की कविताएँ विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। साहित्य और प्रशासन, दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रिय उपस्थिति उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.