अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। बिहार पुलिस प्रशासन द्वारा भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एनकाउंटर की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।ज्ञापन कार्यक्रम में जिला संरक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अजय कुमार तिवारी, धर्मदत्त उपाध्याय, जिला महामंत्री रमाशंकर पाठक, जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार मिश्रा, संतोष पाठक, विजय कुमार तिवारी उर्फ ललू तिवारी, परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष रविंद्र नाथ मिश्रा, अश्विनी कुमार दुबे, ब्रह्मचारी पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, विशेष आमंत्रित सदस्य कृपा शंकर दुबे, सुमित मिश्रा, जिला सचिव कृष्णानंद दुबे, रमेश कुमार चौबे सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment