उत्तर प्रदेश में भी महायुति का हिस्सा बने शिवसेना : संतोष सिंह

उत्तर प्रदेश में भी महायुति का हिस्सा बने शिवसेना : संतोष सिंह 
जौनपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में शिवसैनिकों द्वारा की गई कार सेवा व शिवसेना का पूरे भारत में बढ़ते हुए जनाधार एवं शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता को देखते हुए शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन, मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश में भी शिवसेना को महायुद्ध का हिस्सा बनाने तथा  पूर्वांचल के प्रत्येक जिले में एक-एक विधानसभा में शिवसेना को टिकट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय दलों जैसे अपना दल, निषाद पार्टी एवं सुभासपा के साथ भारतीय जनता पार्टी की महायुति है, उसी प्रकार उनकी पार्टी शिवसेना को भी महायुति का हिस्सा बनाया जाए और शिवसेना की राजनीतिक भागीदारी तय की जाए।  संतोष सिंह ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारतीयों की भूमिका को देखते हुए हम चाहते हैं कि पूर्वांचल के हर जिले में कम से कम एक विधानसभा चुनाव लड़ने की सहमति बने और खास करके जौनपुर के एक या दो विधानसभा मे शिवसेना को टिकट दिया जाए। क्यों  कि मुंबई में रहने वाले हर चार में से एक उत्तर भारतीय जौनपुर से होता है। उन्होंने कहा कि हमारे दल के शीर्ष पदाधिकारी से अनुरोध है वे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व उत्तर प्रदेश  के शीर्ष पदाधिकारी से वार्ता करें और हमारी भागीदारी तय करें।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.