सिद्धिविनायक कॉरिडोर से बदलेगी मंदिर परिसर की तस्वीर : आचार्य पवन त्रिपाठी
सिद्धिविनायक कॉरिडोर से बदलेगी मंदिर परिसर की तस्वीर : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई। विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने एक पत्रकार परिषद के माध्यम से बताया कि 500 करोड रुपए की विकास योजना से मंदिर परिसर की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। महाकाल मंदिर कॉरिडोर की डिजाइन टीम ही सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर का काम कर रही है। आचार्य त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर के विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी सुरक्षित रखा जाएगा। पहले चरण में भव्य प्रवेश द्वारा और 120 गाड़ियों की पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर विश्व भर में रहने वाली गणेश भक्तों की आस्था का केंद्र है इसलिए इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
Comments
Post a Comment