प्रिंसिपल महेश सिंह की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य

प्रिंसिपल महेश सिंह की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य
भायंदर । डिवाइन हम हिंदी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, खारीगांव के प्रिंसिपल महेश रामचंद्र सिंह के सेवानिवृत होने पर पिछले दिनों कमलाकर पाटिल सभागृह में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 33 वर्ष 5 माह की अखंड सेवा करने वाले महेश सिंह जाने माने शिक्षक और लोकप्रिय प्रिंसिपल रहे। विदाई समारोह की अध्यक्षता आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। प्रमुख अतिथि के रूप में महापौर डिंपल मेहता, रामसागर सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी, आमदार ज्ञानेश्वर म्हात्रे,आमदार निरंजन डावखरे , सभापति मदन सिंह, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, अवधेश नारायण सिंह , कौशलेंद्र सिंह प्रकाश सिंह, एडवोकेट राकेश कुमार सिंह ,मनोज सिंह, हेमंत सिंह  तथा विशेष आमंत्रित के रूप में किरण चौबे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार देवेंद्र पोरवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। अंत में महेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.