थानाध्यक्ष सुजानगंज को हस्त निर्मित चित्र देकर किया सम्मानित
थानाध्यक्ष सुजानगंज को हस्त निर्मित चित्र देकर किया सम्मानित
जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र पूराकोदई गांव निवासी सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे को हस्त निर्मित सम्मान चित्र देकर सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार हस्त निर्मित चित्र को सन्तोष कुमार तिवारी की पुत्री द्वारा बनाया गया था, जिसमें सहयोगी गण बच्चियां जैसे यू ट्यूबर कुमारी वैभवी तिवारी एवं कुमारी सौम्या पुत्री सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा हस्त निर्मित सम्मान चित्र बाल विश्वविद्यालय वाराणसी से लाकर थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडे को सम्मान के रूप में भेंट किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मानस तिवारी,अजय निर्मल, वरुण यादव, रवि गुप्ता,गया पटेल, विकास सिंह ग्राम प्रधान फरीदाबाद, राकेश तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment