*प्रिंसिपल डॉ माला पांडुरंग चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित*

*प्रिंसिपल डॉ माला पांडुरंग चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित*
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल और लायंस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मानों की श्रृंखला, लायंस "चैंपियंस ऑफ चेंज" पुरस्कार  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दूरदर्शी व्यक्तियों, परिवर्तन कर्ताओं और समाज सेवकों को प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाता है, जो समाज पर परिवर्तनकारी प्रभाव डालते हैं। इस वर्ष यह पुरस्कार शिक्षा, समाज से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामुदायिक योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में आयोजित किया गया। इस वर्ष सम्मानित व्यक्तियों में सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी के डॉ. भानुबेन महेंद्र नानावती गृह विज्ञान महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. माला पांडुरंग भी शामिल थीं। जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में डॉ. बी एम एन कॉलेज ऑफ होमसाइंस (इंपावर्ड ऑटोनॉमस) मुंबई के प्रमुख महिला शिक्षण संस्थानों में एक अलग पहचान बनाया है, जो अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिये लायंस क्लब्स इंटरनेशनल और लायंस काउंसिल ऑफ इंडिया ने डॉ माला पांडुरंग को चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.