युवा समाजसेवी मंगेश कलेक्टर शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची राजनैतिक शक्तियां
युवा समाजसेवी मंगेश कलेक्टर शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची राजनैतिक शक्तियां
मुंबई
महानगर के गोरेगांव पूर्व में रहने वाले युवा समाजसेवी मंगेश कलेक्टर शर्मा के जन्मदिन पर मित्रों सहित राजनैतिक शक्तियां भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां देने उनके आवास पहुंची। मुंबई के पूर्व मेयर तथा मलाड (पूर्व) विधानसभा विधायक सुनील प्रभु के साथ गोरेगांव (पूर्व) के वर्तमान नगरसेवक अंकित प्रभु एवं शाखा प्रमुख अजीत भोगले की विशेष उपस्थिति रही।वर्तमान में मंगेश कलेक्टर शर्मा एक उत्कृष्ट,सर्व हितैषी एवं परोपकारी स्वभाव के व्यक्ति हैं। मंगेश उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में भदोही से विधायक के रूप में मैदान में उतरकर भाग्य आजमाने की तैयारी में है। ऐसे युवा समाजसेवी के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा सभी नागरिक करते हैं। उनके स्वभाव एवं सक्रियता को प्रोत्साहित करने हेतु उनके जन्मदिन पर सभी शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। पत्रकार वार्ता में मंगेश कलेक्टर शर्मा ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment