7 दिवसीय समर कैंप सम्पूर्ण हुआ
7 दिवसीय समर कैंप सम्पूर्ण हुआ
आनंद मार्ग जागृति के बैनर तले व्यंजना आनंद दीदी के नेतृत्व में 07 दिवसीय का बच्चों के बहुआयामी विकास के लिए Summer Camp ग्रीष्म कैंप प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 10.06.2026 चलाया जा रहा है जिसमें शिमला की शालिनी दीदी आयोजक की भूमिका में रही ।
प्रथम दिवस 10.06.2026 में व्यंजना दीदी के द्वारा बच्चों को अच्छी-अच्छी शिक्षाप्रद कहानियां सुनाई गई , Concentration एकाग्रता के लिए टिप्स, आसन, ध्यान करवाया गया। आसन में पद्मासन, बटरफ्लाई , झुलासन, बद्धपद्मासन,चक्रासन, वृक्षासन, कंगारू जम्प आदि करवाया गया।
भजन- प्रभात संगीत चार चार बच्चो ने भी गाए ।
दिनांक 11.06.2026 को एक्सपर्ट आर्टिस्ट नवीन कुमार के द्वारा पेंटिंग कराया गया। बच्चे काफी उत्साहित थे।
दिनांक 12.06.2026 को मार्शल आर्ट की क्लास एक्सपर्ट पवन
देव सर के द्वारा बच्चों को कराया गया।
दिनांक 13.06.2026 को बच्चों के लिए प्रभात संगीत और आनंद संगीत प्रखर दादा, बनारस के द्वारा सिखाया गया ।
दिनांक 14.06.2026 को नृत्यांगना अनुकृति दीदी, मुम्बई के द्वारा बच्चों को नृत्य सिखाया गया।
दिनांक 15.06.2026 को शालिनी दीदी के द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट सफलतापूर्वक कराया गया।
दिनांक 16.06.2026 शालिनी दीदी और व्यंजना दीदी के द्वारा राइम्स और नैतिक कहानी का प्रोग्राम बहुत ही सफलता पूर्वक किया गया। बच्चे काफी उत्साहित थे।
दिनांक 17.06.2026 को रावा सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि आचार्य नित्यानंद अवधूत, सेक्टोरियल आर. यू. सेकेट्ररी के द्वारा आनंद मार्ग के संस्थापक सद्गुरु भगवान श्री श्री आनन्द मूर्ति जी की प्रतिकृति पर माल्यार्पण से शुरू हुआ फिस कुंती दीदी के द्वारा शंखनाद जयकार हुआ।
कार्यक्रम की रूप रेखा निम्नलिखित रही -:
सात दिन हुए क्लास के मुख्य अंश की वीडियो भल्ला दादा के द्वारा चलाई गयी ।
तत्पश्चात आनंद संगीत (किरण दीदी), आयुषी (कृष्णा गीत पर नृत्य), सुनिधि (कविता), मेघवर्णा (केनो केनो कृष्णा सजल तिथिते पर नृत्य, प्रमा देव नृत्य प्रस्तुति, विराज आनंद - तबला के साथ प्रभात संगीत- फ़ौज तुम्हारी बिगुल बजाओ, मेघवर्णा - गायन - अपार अनन्त तुमि, प्रभात संगीत जमीन आसमान तुम्हारा को जेवा, देव, मधु, गोपिका, सुनैना ने गाया ।
शानवी - कोनो माना माने न मोर आँखी
उड़ीसा की आनन्दिता ओडिसी नृत्य कर सबके हृदय को मोह लिया ।
बच्चों के माता-पिता के द्वारा प्रतिक्रियाएं भी दी गयी । मेंटर प्रखर दादा ने अपने विचार रखें तत्पश्चात मुख्य अतिथि का सबको प्रोत्साहित करने वाला उद्बोधन हुआ अंत में अजय भल्ला दादा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया
यह Summer Camp बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत ही सराहनीय कदम रहा।
इसके लिए आनंद मार्ग जागृति की भूमिका सराहनीय रही ।
मिडिया प्रभारी - राजेश आनंद, जमालपुर
Comments
Post a Comment