*संगीत साहित्य मंच की 132वीं काव्यगोष्ठी संपन्न!*
*संगीत साहित्य मंच की 132वीं काव्यगोष्ठी संपन्न!*
संस्था द्वारा निरंतर की जाने वाली मासिक काव्यगोष्ठी इस महीने दिनाँक 14/06/26 रविवार को संस्था के संयोजक , आदरणीय श्री रामजीत गुप्ता जी के आवास पर मुख्य अतिथि जाने माने गजलकार श्री बी एन सिंह "नादान"जी की उपस्थिति तथा श्री त्रिलोचन सिंह "अरोरा"जी की अध्यक्षता और श्री उमेश मिश्र प्रभाकर जी के संचालन मे सम्पन्न हुई !
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री अरुण मिश्र"अनुरागी"जी द्वारा माँ सरस्वती के चरणों मे वंदना स्वरुप प्रथम पुष्प अर्पित करके किया गया!गोष्ठी के क्रम में अनुरागी जी के साथ साथ श्री तिलकराज खुराना जी,श्री अजय सिंह जी,श्री राम जीत गुप्त जी,श्री अनिल कुमार राही जी,श्री एवं उमेश मिश्र प्रभाकर जी ने अपनी उम्दा रचनाओं द्वारा कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया और खूब तालियां बटोरी!अंततः कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर आशीन प्रसिद्ध शायर श्री त्रिलोचन सिंह अरोरा जी ने बेहतरीन अंदाज़ में कई शैर पढ़े और अपने उद्बोधन में गोष्ठी की निरन्तरता के लिए शुभकामनायें प्रदान किये !इस बार की गोष्ठी में अति विशेष बात यह रही कि गुप्ता जी की पत्नी के साथ उनकी तीनों बेटियां भी उपस्थित रहकर काव्यपाठ का आनन्द उठाईं।
आज की गोष्ठी विशेष रूप से राष्ट्रभक्ति,आध्यात्मिक, सामाजिक तथा श्रृंगार प्रधान कविताओं एवं चर्चाओं का विषय रही!
कार्यक्रम के अंत मे संस्था के संयोजक श्री राम जीत गुप्त जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया!
कार्यक्रम 5.30 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक हँसी ख़ुशी और ठहाकों के बीच सम्पन्न हुआ! सभी प्रतिभागियों ने जमकर गोष्ठी का आनन्द उठाया!काव्यगोष्ठी के अन्तिम पड़ाव पर स्वादिष्ट अल्पाहार, फलाहार और चाय की चुस्कियों का सभी ने लुत्फ़ उठाया !
🙏 *विशेष आभार*🙏
🌹संगीत साहित्य मंच 🌹
मंच संचालक -श्री उमेश मिश्र "प्रभाकर "
संयोजक -श्री रामजीत गुप्ता
सहसंयोजक -श्री सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर "
💐💐💐💐🌹💐💐💐💐
Comments
Post a Comment