संकट मोचन मंदिर में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

संकट मोचन मंदिर में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न
जौनपुर। ज्येष्ठ माह के पवित्र चतुर्थ मंगलवार के अवसर पर संकट मोचन मंदिर, बीआरपी कॉलेज परिसर में आयोजित विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्त एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।भंडारे के दौरान भगवान श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भक्तों ने हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन में सहभागिता की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।आयोजक राकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ.मधुकर तिवारी, अनुराग तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान बजरंगबली से सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।आयोजकों ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भक्तों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन