*पं.जमदग्निपुरी जी के सम्मान में काव्यगोष्ठी का आयोजन*
*पं.जमदग्निपुरी जी के सम्मान में काव्यगोष्ठी का आयोजन*
जौनपुर
२२-५-२०२६ दिन शुक्रवार को स्थानीय श्री गौरी शंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज जौनपुर में सायं चार बजे से आठ बजे तक पं.जमदग्निपुरी के सम्मान में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता पं.जमदग्निपुरी जी ने की मुख्य अतिथि मोही जी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। सर्वप्रथम पं.जमदग्निपुरी का सम्मान किया गया। तदोपरांत डॉ० प्रेम शंकर द्विवेदी ने घरवा में विघटन का डारि के दीवार नारी माई बाप औरत के बीच मरद पिसता सुनाया। मोही ने लाख रोका मगर इश्क रुकता नहीं, जमदग्निपुरी ने देत्या केउ हमसे मिलाई हो विदाई जग से होखे बाटे हो,डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी ने शिक्षक युग निर्माता,कवि कंचुकी ने बसेरे पर मेरे बुलडोजर तुम्हारा,पंचदीप ने जो पढ़ेगा नहीं वो बढ़ेगा नहीं सुनाया।गोष्ठी का अद्भुत संचालन शिवानन्द चौबे ने किया। आभार डॉ प्रेमशंकर द्विवेदी भास्कर जी ने प्रकट किया।
Comments
Post a Comment