भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न 
ठाणे 
साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में शनिवार 23 मई 2026 को मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे में मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोरा ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में संगीत साहित्य मंच के संस्थापक रामजीत गुप्ता उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन नरसिंह हैरान जौनपुरी ने किया।गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके वंदना से हुआ।साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार एवं मार्गदर्शक तिलकराज खुराना,विनय सिंह विनम्र,नंदलाल क्षितिज,अनिल कुमार राही,डॉ वफ़ा वारसी, अजय कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह एवं युवा कवि प्रथमेश प्रवीण नाईक मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं लेखकों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में संस्था अध्यक्ष विनय सिंह विनम्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता