मधुकर घुमे की सेवा निवृत्ति पर पहुंचे सैकड़ों शुभचिंतक
मधुकर घुमे की सेवा निवृत्ति पर पहुंचे सैकड़ों शुभचिंतक
मुंबई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका एच -पश्चिम सर्वेलेंस विभाग में कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवी,उत्कृष्ट कर्मचारी, म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के सक्रिय पदाधिकारी एवं तक्रार निवारण समिति के संघटक मधुकर घुमे 35 वर्ष की सेवा देने के पश्चात इस माह सेवा निवृत्त हो रहें हैं। उत्कृष्ट कर्मचारी के साथ व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी मधुकर घुमे के सेवा निवृत्त समारोह में महानगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के सभी वार्डों के कर्मचारियों सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया।समारोह में एच पश्चिम विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी सहित कवि,पत्रकार एवं तक्रार निवारण समिति सेक्रेटरी विनय शर्मा दीप,तक्रार निवारण समिति अध्यक्ष भालचंद्र वाणी,संघटक प्रवीण कदम,दिनेश छौकर,तेजस नांदिवडेकर,तुषार लाड,किरण भेरे,अभय हुकेरी,सन्नी सकपाल, गीरिश गुंजीकर,रितेश कांबले,सुमेध कांबले,रहमान गीरकर उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment