वरिष्ठ समाजसेविका सरस्वती सिंह का दु:खद निधन ।
वरिष्ठ समाजसेविका सरस्वती सिंह का दु:खद निधन
मुंबई :मुलुंड की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सरस्वती जय सिंह(83) का शनिवार, दिनांक 30/05/2026 को दोपहर 3:30 बजे दु:खद निधन हो गया। मुलुंड पश्चिम स्थित सी -हिल व्यू ज्येति बिल्डिंग में उनका लोगों ने अंतिम दर्शन किया तत्पश्चात अंतिम यात्रा निकली। मुलुंड पश्चिम स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार
किया गया। उनके बड़े सुपुत्र अशोक सिंह ने मुखाग्नि दी। श्रीमती सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मुलुंड के सुप्रसिद्ध साई मेडिकल के संचालक राजेश कुमार सिंह (राजू भाई) की वे माताजी एवं समाजसेवी मोहित सिंह ,केतक सिंह की वे दादी माँ थीं। श्मशान भूमि में सिंह परिवार के संबंधियों में समाजसेवी महानंद रामकृपाल सिंह, डॉ सचिन सिंह, नवीन सिंह, विनोद सिंह, रमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, एन. के.सिंह, भगवान दास सिंह, पारस सिंह, रामराज सिंह तथा पारिवारिक संबंधियों में सेवीनिवृत अधीक्षक बीरेंद्र पाठक,समाजसेवी शीतला प्रसाद सिंह,राकेश वर्मा , निर्मल जैन, राम अय्यर,श्रीकृष्णन कनन,सुभाष कुंभार, सुरेन्द्र मिश्रा,रतीनाथ शुक्ला, आशिहारा कराटे महाराष्ट्र चीफ दया शंकर पाल,पंकज, कृष्णा, अमित, शिक्षाविद् डॉ. आर. एम. पाल, राकेश मिश्रा, ब्रिजेश सिंह, दीना यादव सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment