जमशेदपुर में आयोजित हुई 162वीं ‘सृजन संवाद कविता पाठ गोष्ठी’

जमशेदपुर में आयोजित हुई 162वीं ‘सृजन संवाद कविता पाठ गोष्ठी’
झारखण्ड। जमशेदपुर में 23 मई 2026 को सायं 6 बजे से सृजन संवाद द्वारा 162वीं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. विजय शर्मा ने अपने संबोधन  से अतिथियों और श्रोताओं का स्वागत किया। तत्पश्चात् डॉ. प्रियंका सिंह ने कवियों का परिचय देते हुए उनके साहित्यिक योगदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुपरिचित कवयित्री सविता सिंह तथा कवि यतीश कुमार ने अपनी प्रभावशाली कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन परमानंद रमन द्वारा किया गया। सृजन संवाद के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक संक्षिप्त वीडियो भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजय शर्मा ने विशिष्ट अतिथियों, फेसबुक के दर्शकों और आयोजन में सहायकों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता