*मध्यप्रदेश के पत्रकार संगठनों में बड़ी हलचल राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का बड़ा फैसला*
*मध्यप्रदेश के पत्रकार संगठनों में बड़ी हलचल राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का बड़ा फैसला*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
मध्यप्रदेश के पत्रकारिता जगत में आज उस समय जबरदस्त हलचल मच गई, जब राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने एक अहम और प्रभावशाली निर्णय लेते हुए अपने संगठन का विस्तार किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी व राष्ट्रीय कमेटी की सहमति से, नई दुनिया न्यूज से जुड़े युवा और सक्रिय पत्रकार अम्बिकेश कुमार जायसवाल (पुत्र: रामकृष्ण जायसवाल, निवासी: रघुनाथगंज, रीवा, मध्यप्रदेश) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति केवल एक पद भरना नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अम्बिकेश जायसवाल की सक्रियता, निष्पक्ष पत्रकारिता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्यों मचा है। हड़कंप
इस फैसले के बाद प्रदेश के कई पत्रकार संगठनों में चर्चा का दौर तेज हो गया है। कई वरिष्ठ पत्रकार इसे संगठन की रणनीतिक मजबूती और आने वाले समय में बड़े बदलावों का संकेत मान रहे हैं।
क्या है। संदेश
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने साफ संकेत दिया है। कि अब संगठन में वही आगे बढ़ेगा, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय, निर्भीक और पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित होगा।
इस नियुक्ति के बाद उम्मीद की जा रही है। कि मध्यप्रदेश सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में संगठन और अधिक सक्रिय होगा, और पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों की लड़ाई को नई धार मिलेगी।
एक बात तो तय है। यह नियुक्ति सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के पत्रकार संगठनों के लिए एक बड़ा संदेश है।
Comments
Post a Comment