*रक्तदान से जनसेवा की नई क्रांति: मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट छत्तीसगढ़ का धमाकेदार आगाज़*
*रक्तदान से जनसेवा की नई क्रांति: मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट छत्तीसगढ़ का धमाकेदार आगाज़*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
छत्तीसगढ़ राज्य, की धरती से आज एक ऐसी प्रेरणादायक पहल की शुरुआत हुई है। जिसने समाजसेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा भर दी है। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट छत्तीसगढ़, रायपुर ने अपने रक्तदाता सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ करते हुए मानवता की सेवा का एक सशक्त संदेश दिया है।
इस अभियान की शुरुआत श्री नारायण हॉस्पिटल में हुई, जहां ट्रस्ट के प्रदेश महामंत्री जे. संतोष के परिवार ने मिसाल कायम करते हुए स्वयं आगे आकर रक्तदान किया। उनकी धर्मपत्नी जामी नारायनमा और पुत्र जामी तारकेश राव ने रक्तदान कर यह साबित कर दिया कि सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से होती है।
यह तो सिर्फ एक शुरुआत नहीं, बल्कि एक आंदोलन है।
ट्रस्ट के इस कदम ने न केवल अपने सदस्यों के दिलों में गर्व और जोश भर दिया है। बल्कि अन्य सामाजिक संगठनों के बीच भी हलचल मचा दी है।
*गर्व का विषय क्यों*
परिवार सहित सेवा की मिसाल पेश करना
रक्तदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
संगठन के हर सदस्य में सेवा का जज्बा जगाना
ट्रस्ट का संदेश साफ है। कि
जब-जब मानवता पुकारेगी, मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट सबसे आगे खड़ा मिलेगा।
अब यह अभियान केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सेवा की एक नई लहर पैदा करेगा। हर पदाधिकारी, हर सदस्य और हर समर्थक के भीतर एक नई उमंग, एक नई जिम्मेदारी और एक नया जुनून जाग उठा है।
*आह्वान*
आइए, इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें। रक्तदान करें, जीवन बचाएं और मानवता की इस क्रांति में अपना योगदान दें।
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट सेवा, समर्पण और संकल्प का दूसरा नाम ही मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट है।
Comments
Post a Comment