*वाराणसी से उठी सेवा की नई मिसाल मेदनी सिंह जी के प्रयासों से बेटियों को मिल रही है। नई उड़ान*

*वाराणसी से उठी सेवा की नई मिसाल  मेदनी सिंह जी के प्रयासों से बेटियों को मिल रही है। नई उड़ान*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

वाराणसी:
सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए मेदनी सिंह जी लगातार निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से बेटियों का भविष्य संवारने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। देश के बड़े-बड़े नेताओं की कर्मभूमि रहे वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में यह जिम्मेदारी और भी बड़ी हो जाती है। लेकिन मेदनी सिंह जी पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ इस दायित्व को निभा रही हैं।

गरीब और जरूरतमंद बच्चियों को पढ़ाना-लिखाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना उनके कार्यों का मुख्य उद्देश्य है। उनकी यह पहल न केवल शिक्षा का प्रकाश फैला रही है। बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर रही है।

लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़ी महिलाओं के लिए भी मेदनी सिंह जी एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उम्मीद जताई जा रही है। कि उनके इस सेवा भाव और समर्पण से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भाटिया जी के नेतृत्व को और मजबूती मिलेगी, साथ ही माननीय नेता चिराग पासवान जी के सामाजिक न्याय और विकास के संकल्प को भी बल मिलेगा।

राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के इस अनोखे संगम ने यह साबित कर दिया है। कि यदि संकल्प मजबूत हो तो बदलाव की शुरुआत कहीं से भी की जा सकती है। वाराणसी से उठी यह पहल अब पूरे देश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनती जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रिति उपाध्याय ने 
लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़ी सभी महिलाओं से आहृवान किया है। कि वे समाज सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान से जुड़कर देश और समाज को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*