राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान,उ.प्र. का शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार डाॅ.प्रार्थना सिंह को प्राप्त हुआ
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान,उ.प्र. का शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार डाॅ.प्रार्थना सिंह को प्राप्त हुआ
# संस्थान अध्यक्ष डाॅ. अखिलेश कुमार मिश्रा आईएएस की उपस्थिति में सह संरक्षक डाॅ.हरिओम आईएएस
एवं
मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव डाॅ.पार्थ सारथी सेन शर्मा , विशिष्ट अतिथि डाॅ. रामकृष्ण स्वर्णकार आईपीएस के हाथों पुरस्कार, स्मृति चिह्न,पगड़ी एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया।
संवाददाता अश्वनी तिवारी
जौनपुर। जनपद के डोभी विकास खण्ड के बरहपुर की पुत्रवधू डाॅ. प्रार्थना सिंह वर्तमान में असिस्टेंट प्रोफेसर मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग,फ़ख़रुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महमूदाबाद, सीतापुर में कार्यरत हैं।डाॅ.प्रार्थाना की इतिहास, समाज, संस्कृति और धर्म जैसे विषयों में रुचि और लेखन कार्य हैं।आपकी चार पुस्तकें क्रमशः 'हिन्दुस्तानी फिल्मों में तहज़ीब ए अवध', 'भारतीय संस्कृति:एक पुनर्विमर्श', 'भारतीय स्वतन्त्रता संघर्ष में महिलाऐं' व 'इतिहास वाया बाइस्कोप आजादी के 75 वर्ष' प्रकाशित हैं।
अश्वनी तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि, प्रकाशन संस्थान,नई दिल्ली से प्रकाशित डाॅ.प्रार्थना सिंह की चौथी पुस्तक 'इतिहास वाया बाइस्कोप आजादी के 75 वर्ष' पर राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उ.प्र. लखनऊ द्वारा एक लाख रू का शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार 22 मार्च 2026 को सीएमएस विशाल खंड, गोमतीनगर के भव्य सभागार में प्राप्त हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माता-पिता सुधा सिंह -पंचदेव सिंह, पति विष्णु भूषण सिंह,सास ललिता सिंह,बहन वंदना सिंह एवं प्राचार्या डाॅ.सीमा सिंह, डाॅ. रवीश सिंह, डाॅ. मुन्तजिर कायम,डाॅ.रवींद्र प्रताप सिंह , प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी इत्यादि ने बधाई दी। मालूम हो कि डाॅ.प्रार्थना के आलेख संस्कृति,आजकल और उर्दू दुनिया इत्यादि पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। इतिहास, संस्कृति व कला जैसे विषयों पर विभिन्न संगोष्ठी में शोधपत्र एवम् व्याख्यान प्रस्तुत की हैं।
Comments
Post a Comment