ओ.के. मॉडल स्कूल ने किया एक बार पुनः भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन ।

ओ.के. मॉडल स्कूल ने किया एक बार पुनः भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन । 
दिल्ली, विकास मिश्र 

ओ.के. मॉडल स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वहां उपस्थित लोगों का मनमोहा

फेमस सिंगर व अभिनेता अजय हुड्डा ने  लांबा लांबा घूंघट करना पड़ेगा गाकर उपस्थित लोगों का किया भरपूर मनोरंजन।

नई दिल्ली,पश्चिमी दिल्ली स्थित रॉयल ग्रीन गार्डन में ओ.के. मॉडल स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह में नन्हें बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मनमोहा व बच्चों द्वारा खेली गई फूलों की होली लोगों के बीच रही आकर्षण का केन्द्र। खुशियों का उत्सव 2026 नामक समारोह कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा की फेमस सिंगर व अभिनेता अजय हुड्डा स्कूल के चेयरमैन एवं समाजसेवी ओम कुमार पुंडीर जी, प्रिंसिपल डॉ. निर्मल जी, डायरेक्टर व मैनेजर डॉ. रवि कुमार सहित धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व अन्य संगठनों के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।हरियाणा के फेमस अजय हुड्डा जैसे ही स्टेज पर आए उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत स्वागत किया, अजय हुड्डा ने अपना प्रसिद्ध गीत बहु काले की जैसे गाने गाया तो वह उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। इस दौरान पूरा पंडाल दर्शकों के शोर से गूंज उठा। दर्शकों की फरमाइश पर एक से एक गाने सुनाकर अजय हुड्डा ने कमर तेरी लेफट राइट हाले, लांबा लांबा घूंघट करना पड़ेगा, गाकर हरियाणा के प्रेम रस का रसपान कराया। जिस पर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। इसके फिल्मी धुन व गीतों के मुखडों की संगीत पर लोगों को डांस करने पर मजबूर किया। इसके अलावा मशहूर गीत हैवी घाघरा पर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के उपरांत स्कूल के गणमान्य लोगों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
खुशियों का उत्सव 2026 नामक वार्षिक उत्सव समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति किए गए। ओ.के. मॉडल स्कूल डायरेक्टर व मैनेजर डॉ. रवि कुमार ने बताया कि वार्षिक उत्सव समारोह की खास बात यह है कि जब भी हम अपना वार्षिक उत्सव समारोह मनाते है तब वह पश्चिमी दिल्ली के प्रसिद्ध स्कूलों के वरिष्ठ शिक्षाविदों को अपने मंच पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी व सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते है, इस बार भी हमने सैकड़ों लोगों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।खुशियों का उत्सव 2026 नामक ऐसा प्रोग्राम बनाया है, जिसे देखने के बाद हर कोई बच्चों की प्रशंसा करता दिखा। स्कूल के चेयरमैन एवं समाजसेवी ओम कुमार पुंडीर, प्रिंसिपल डॉ. निर्मल जी ने बताया कि देश पर अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले व मर मिटने वालों के प्रति हम सभी को अपने नैतिक कर्तव्य को निभाते हुए कुछ न कुछ ऐसे काम अवश्य करते रहना चाहिए, जिससे हम अपने शूरवीरों व शहीदों की पावन कुर्बानियों को याद रखते हुए देश की युवा पीढ़ी को यह संदेश देते रहे कि भारत के प्रति हमें भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते रहना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*