*मूर्धन्य कलमकार,उत्कृष्ट लेखक एवं युवा कवियों के मार्गदर्शक ----- सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी**कवि विनय शर्मा दीप को जन्मदिन की अपार बधाई*
*मूर्धन्य कलमकार,उत्कृष्ट लेखक एवं युवा कवियों के मार्गदर्शक ----- सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी*
*कवि विनय शर्मा दीप को जन्मदिन की अपार बधाई*
आदरेय भाईसाहब श्री विनय कुमार शर्मा (दीप)जी (सेवारत बृहन्मुंबई महानगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र सरकार )मूल निवासी फूलपुर, जौनपुर एंव निवास क्षेत्र कलवा मुंबई, महाराष्ट्र,जन्मदिन की अशेष बधाई शुभकामनाये!
_________________________
सेवारत सर्वेलेंस मलेरिया निरिक्षक अधिकारी महाराष्ट्र , स्वनिर्मित सामाजिक संगठन सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष,सामाजिक कार्यों में निष्काम सेवा, राष्ट्र हित के सामाजिक सरोकार के अनेकों संगठनों के प्रेरक, समाज में व्याप्त कुरीतियों के मुखर विरोधी,राष्ट्रीय कवि, मूर्धन्य साहित्यकार, अनेकों स्थापित लेखकों, साहित्य लेखन पथ के पथिको, अनगीनत कलमकारों के प्रेरणा स्रोत स्नेहिल प्रोत्साहक, जब किसी व्यक्ति में ज्ञान लहर की आवेग- प्रति आवेग होने लगती है तब सागर की भांति सभी को समाहित करने की क्षमता होती है!इसी आत्मविश्वास से ज्ञानवान व्यक्ति परिपूर्ण होता है! मानव संघर्ष के बिना जीवन का यथार्थ से अवगत हो पाना असंभव प्रतीत होता है!मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और वह समाज में ही रहकर अपने जीवन यापन करता है!हर व्यक्ति का एक उद्देश्य होता है उस उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए एवं समाज को नई दिशा और नये आयाम तक ले जाने में अपनी भूमिका निर्धारित करता है इसी को चरितार्थ करते हैं साहित्यिक विद्वान विनय शर्मा दीप जिनका जन्म 18 मार्च 1972 को जिला जौनपुर,उ.प्र.के ग्राम फूलपुर में हुआ!आपके पिता शिक्षाविद् दीप नारायण एस. शर्मा तथा माता श्रीमती शांति देवी (गृहणी) का जीवन साधना शिक्षा से ही जुड़ा रहा जो आपके जीवन में परिलक्षित होता है! छात्र जीवन काल में सदैव प्रतिभा आपका झलकता था! आपने एम.ए. (हिन्दी साहित्य) की उच्च शिक्षा तिलकधारी सिंह महाविद्यालय जौनपुर,उ.प्र से किया! साहित्य के प्रति समर्पण से आपका झुकाव छंद, मुक्तक, गीत, सवैया इत्यादि प्रमुख रूप से देखने को मिलता है! कवि, लेखक, गीतकार, पत्रकार एवं समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान मुंबई महाराष्ट्र के पूर्वांचल चाल कमेटी भास्कर नगर कलवा (पूर्व) ठाणे के साथ साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्धी पायी है!
*आप द्वारा लिखी गई छंद सवैया माध्यमिक शिक्षा* *परिषद उत्तर प्रदेश नगीन प्रकाशन मेरठ द्वारा संचालित 11 वीं एवं 12 वीं साहित्य एवं विज्ञान संकाय हेतु 2022-23 के नवीन पाठ्यक्रम में चयनित किया गया! 2022-23 मैथिली हिंदी पाठ्य पुस्तक एवं अभ्यास पुस्तिका कक्षा सातवीं केंद्रीय विद्यालय हेतु* *नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मापदंडों के आधार पर (फाइव फिंगर्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित) "शूरवीर बिरसा मुंडा" लेख भी प्रकाशित हुआ है और लेखनी आगे बढ़ते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के आधीन आई सी एस ई बोर्ड की दिव्य ज्ञान हिन्दी पाठ्य पुस्तक कक्षा 8 वीं (2026-27) के* *पाठ्यक्रम में "आंगन" कविता प्रकाशित होने का गौरव इन्हें गौरवान्वित करता है!* इससे स्पष्ट है कि साहित्य की महक सर्वत्र बिखेर कर शिक्षा मानों ज्ञान का पारितोषिक दिया हो! इनके सम्मान की अनगिनत श्रृंखला है जिसमें विशिष्ट पत्रकारिता सम्मान, *स्वर्गीय श्री गोपाल दास नीरज जी के स्मृति में* *साहित्य नीरज सम्मान, काव्य शिरोमणि सम्मान , साहित्य गौरव सम्मान, प्रज्ञा रत्न प्रतिभा सम्मान, अग्निशिखा साहित्य गौरव, काव्य शिरोमणि सम्मान, ब्रज विभूति सम्मान,श्रीमती रामादेवी द्विवेदी विशिष्ट पत्रकार सम्मान 2024 (भारती प्रसार परिषद मुंबई) इत्यादि है!* म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन मुंबई महाराष्ट्र में सेवा करते हुए भी साहित्य उनके रग- रग में बसती है! संकलित कहानी,छंद, मुक्त,गीत, सवैया मेरे जैसे एकलव्य के द्रोणाचार्य आदरेय भाईसाहब श्री विनय कुमार शर्मा (दीप)जी का आज जन्मदिन है!
कौन लगा सकता है आपके कद का अंदाजा!
आप हिमालय है, मगर झुककर चलते है!!
आपने कई राज्यों के अनेको सामाजिक सरोकार के संगठनो को अपना समर्थ पारस सा परस देकर खड़ा किया है! आपके द्वारा लगाये समाज मे अनेक संगठनात्मक पौधे आज विशाल छायादार वट वृक्ष बनकर समाज मे आपके दिव्य विचारों के प्रसस्त पक्ष को सामाजिक पटल पर मुखरता से रख रहे है, जो आपके उदार मन और सेवा मूलक अवधारणा केश्रअनुरूप ही सामाजिक सरोकार में विशिष्ठ सेवाकार्य कर रहे है! आपकी समाज के प्रति अकूत निस्ठा सदैव समाज की प्रगति की समग्र प्रसस्ति ही आपका ध्येय रहा है!आपका आशीर्वाद ही है जो सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट सामाजिक सरोकार की अवनी पर फल फूल रहा है, एवं समाज मे अनुकरणीय सेवा कार्य कर रहा है!जिसकी बदौलत समाज की आखरी पंक्ति का व्यक्ति भी लाभान्वित हो रहा है!
मेरे बाबू जी का आपको "साब" का सम्बोधन एक गहन अनुराग का धौतक है! आपका उनसे आपका अपनत्व और अकूत अपनापन वर्तमान समय मे श्रद्धा और अपनत्व की युवाओ को मानद सतत प्रेरणा है!
आज आपका जन्मदिन है! वस्तुत: आज के दिन का वैभव ही विशेष है! आपको जन्मदिन के इस शुभ प्रसंग पर स्वस्थ, सुखी, समर्थ, एवं प्रगतोन्मुख जीवन की कामना करता हूँ! बांधवगढ के नगर आराध्य श्री सैन महाराज मां वीणा वादनी सरस्वती जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, लेखन सेवा की अनवरत क्षमता तथा अविरल अक्षुण्ण ऊर्जा प्रदत करने की सुखद कामना करता हूँ!
आपको जन्मदिन की अथाह बधाई एवं अनन्त शुभकामनाये, सादर चरणस्पर्श भाई साहब!!
सैन हरिकेश शर्मा नन्दवंशी
Comments
Post a Comment