*मोहम्मद यूसुफ बने पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी की पत्रकारिता में बड़ा बदलाव*
*मोहम्मद यूसुफ बने पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी की पत्रकारिता में बड़ा बदलाव*
रिपोर्टर ,सुरेश कुमार शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसने प्रदेश भर के मीडिया संगठनों और पत्रकारों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुनैद सानी ने संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूसुफ को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी होते ही प्रदेश भर के पत्रकारों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
मोहम्मद यूसुफ की नियुक्ति को पत्रकार एकता संघ के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकारों, मीडिया संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है। कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों के अधिकारों की आवाज और बुलंद होगी।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए वह पूरी ईमानदारी और मजबूती से काम करेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पत्रकार एकता संघ को उत्तर प्रदेश के हर जिले और तहसील तक मजबूत किया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और पत्रकारिता के स्तर को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में पत्रकार एकता संघ प्रदेश स्तर पर कई बड़े कार्यक्रम और बैठकें आयोजित करने की तैयारी में है। जिससे संगठन को और व्यापक रूप दिया जा सके।
मोहम्मद यूसुफ की इस नियुक्ति ने उत्तर प्रदेश के पत्रकार संगठनों में हलचल पैदा कर दी है। और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं। कि उनके नेतृत्व में संगठन किस तरह पत्रकारों की ताकत को नई दिशा देता है।
Comments
Post a Comment