देश और जिले के उत्कृष्ट लेखक और समाजसेवी कवि विनय शर्मा दीप ------ विनोद कुमार शर्मा "सोनू"

देश और जिले के उत्कृष्ट लेखक और समाजसेवी कवि विनय शर्मा दीप ------ विनोद कुमार शर्मा "सोनू"
मुंबई:जब किसी व्यक्ति में ज्ञान लहर की आवेग- प्रति आवेग होने लगती है तब सागर की भांति सभी को समाहित करने की क्षमता होती है।इसी आत्मविश्वास से ज्ञानवान व्यक्ति परिपूर्ण होता है। डॉ. राम रतन श्रीवास "राधे राधे" ( ब्रांड एंबेसडर पशुपतिनाथ भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव काठमांडू नेपाल) का कहना है मानव संघर्ष के बिना जीवन का यथार्थ से अवगत हो पाना असंभव प्रतीत होता है । मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और वह समाज में ही रहकर अपने जीवन यापन करता है। हर व्यक्ति का एक उद्देश्य होता है उस उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए एवं समाज को नई दिशा और नये आयाम तक ले जाने में अपनी भूमिका निर्धारित करता है इसी को चरितार्थ करते हैं साहित्यिक विद्वान विनय शर्मा दीप जिनका जन्म 18 मार्च 1972 को जिला जौनपुर,उ.प्र. के ग्राम फूलपुर में हुआ। आपके पिता शिक्षाविद् दीप नारायण एस. शर्मा तथा माता श्रीमती शांति देवी (गृहणी) का जीवन साधना शिक्षा से ही जुड़ा रहा जो आपके जीवन में परिलक्षित होता है। छात्र जीवन काल में सदैव प्रतिभा आपका झलकता था। आपने एम.ए. (हिन्दी साहित्य) की उच्च  शिक्षा तिलकधारी सिंह महाविद्यालय जौनपुर,उ.प्र से किया। साहित्य के प्रति समर्पण से आपका झुकाव छंद, मुक्तक, गीत, सवैया इत्यादि प्रमुख रूप से देखने को मिलता है। कवि, लेखक, गीतकार, पत्रकार एवं समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान मुंबई महाराष्ट्र के पूर्वांचल चाल कमेटी भास्कर नगर कलवा (पूर्व) ठाणे के साथ साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्धी पायी है। इनके द्वारा लिखी गई छंद सवैया माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश नगीन प्रकाशन मेरठ द्वारा संचालित 11 वीं एवं 12 वीं साहित्य एवं विज्ञान संकाय हेतु  2022-23  के नवीन पाठ्यक्रम में चयनित किया गया। 2022-23 मैथिली हिंदी पाठ्य पुस्तक एवं अभ्यास पुस्तिका कक्षा सातवीं केंद्रीय विद्यालय हेतु नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मापदंडों के आधार पर (फाइव फिंगर्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित) "शूरवीर बिरसा मुंडा" लेख भी प्रकाशित हुआ है और लेखनी आगे बढ़ते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के आधीन आई सी एस ई बोर्ड की दिव्य ज्ञान हिन्दी पाठ्य पुस्तक कक्षा 8 वीं  (2026-27) के पाठ्यक्रम में "आंगन" कविता प्रकाशित होने का गौरव इन्हें गौरवान्वित करता है। इससे स्पष्ट है कि साहित्य की महक सर्वत्र बिखेर कर शिक्षा मानों ज्ञान का पारितोषिक दिया हो। इनके सम्मान की अनगिनत श्रृंखला है जिसमें विशिष्ट पत्रकारिता सम्मान, स्वर्गीय श्री गोपाल दास नीरज जी के स्मृति में ' साहित्य नीरज सम्मान, काव्य शिरोमणि सम्मान , साहित्य गौरव सम्मान, प्रज्ञा रत्न प्रतिभा सम्मान, अग्निशिखा साहित्य गौरव, काव्य शिरोमणि सम्मान, ब्रज विभूति सम्मान,श्रीमती रामादेवी द्विवेदी विशिष्ट पत्रकार सम्मान 2024 (भारती प्रसार परिषद मुंबई) इत्यादि है। ब्रांड एंबेसडर डॉ. राम रतन श्रीवास "राधे राधे" के अनुसार विनय शर्मा दीप एक सहज मिलन सार व्यक्तिव के धनी हैं। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन मुंबई महाराष्ट्र में सेवा करते हुए भी साहित्य उनके रग- रग में बसती है। जन्म दिन के इस पावन अवसर पर "दीप" को आकाश भर शुभकामनाओं के साथ मंगल कामना प्रेषित करता हूं। *जन्म दिन 🎂 की ढेर सारी शुभकामनाएं विनय दीप भैया जी को संस्था भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा सोनू 🙏 जौनपुर*

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*