चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी को समर्पित जनभाषा प्रचार समिति की काव्यगोष्ठी संपन्न
चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी को समर्पित जनभाषा प्रचार समिति की काव्यगोष्ठी संपन्न
ठाणे
साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक काव्यगोष्ठी चैत्र नवरात्र को समर्पित करते हुए शनिवार 28 मार्च 2026 को मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे में संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता डॉ आनंदी सिंह रावत ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी शर्मा एवं संस्था चेयरमैन रामप्यारे रघुवंशी उपस्थित थे।संस्था के मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोरा,हरित क्रांति के संपादक वरिष्ठ पत्रकार नामदर राही,वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना, हैरान जौनपुरी,विनय कुमार सिंह विनम्र,अनिल कुमार राही,संजय द्विवेदी,नंदलाल क्षितिज,वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार संतोष पाण्डेय, अधिवक्ता अनिल शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, सुशील शुक्ला नाचीज़ उपस्थित थे।गोष्ठी में लाल रोहेला एवं सुशील कुमार सिंह श्रोता के रूप में उपस्थित थे जिनका स्वागत किया गया।खुराना जी को उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुष्प गुच्छ दिया गया। उपस्थित सभी अतिथि साहित्यकारों का सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया।मंच का खूबसूरत संचालन विनय सिंह विनम्र ने किया।अंत में राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन किया गया।
Comments
Post a Comment