केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई अन्यायपूर्ण बढ़ोतरी : राकेश शेट्टी

केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई अन्यायपूर्ण बढ़ोतरी : राकेश शेट्टी 
 मुंबई। मुंबई के मुलुंड पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और सरकार की फेल विदेशी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी सहित सब केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। धरने में वक्ताओं ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और सामान्य परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर महंगे होने से होटल, उपहारगृह और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।
इस अवसर पर नगरसेविका आशा सुरेश कोपरकर, उत्तम गीते, राजेश इंगले सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता राकेश शंकर शेट्टी ने कहा, “केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई अन्यायपूर्ण बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और जब तक कीमतें कम नहीं होतीं, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सुरेश कोपरकर ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। सरकार को तुरंत गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें वापस लेकर जनता को राहत देनी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी।धरना कार्यक्रम के अंत में सरकार से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में जल्द राहत देने की मांग दोहराई गई।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*