विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयासों से गजेन्द्रपुर में गोमती नदी पर बनेगा पीपा पुल

विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रयासों से गजेन्द्रपुर में गोमती नदी पर बनेगा पीपा पुल
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित माँग को पूर्ण करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने ग्राम गजेंद्रपुर में जनपद जौनपुर और जनपद सुल्तानपुर के मध्य गोमती नदी पर पीपा पुल के निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन करके कार्य का शुभारंभ कराया।
59 लाख रुपए की लागत से उक्त पीपा पुल का निर्माण किया जा रहा।
पीपा पुल के बनने से क्षेत्रीय जनों को 10-15 किमी की दूरी कम होगी। 
पुल बनने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। यहां पुल के न होने से जनपद जौनपुर और जनपद सुल्तानपुर के ग्राम गजेंद्रपुर सहित क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीणों को नाव के सहारे नदी को पार करना पड़ता था।
अब पीपा पुल के निर्माण से क्षेत्रीय जनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*