प्रकृति के संरक्षण में छोटी-छोटी पहल भी बड़े बदलाव ला सकती है : प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव

प्रकृति के संरक्षण में छोटी-छोटी पहल भी बड़े बदलाव ला सकती है : प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव 
प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव
# अथर्वन फाउंडेशन की सदस्य प्रो.सरिता श्रीवास्तव ने वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया 

अश्वनी तिवारी 

प्रयागराज। शनिवार को अथर्वन फाउंडेशन के सौजन्य से चैथम लाइंस, एनसीसी फील्ड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के साथ ही फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य प्रोफेसर डॉ. सरिता श्रीवास्तव का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। उक्त अवसर पर वृक्षारोपण करने के पश्चात् डॉ. सरिता श्रीवास्तव द्वारा संस्था को भेंट किए ट्री गार्ड्स से संरक्षित किया गया।

इसी क्रम में संस्था सदस्य डॉ. प्रियंवदा मिश्रा संप्रति: स.अ.किसान इण्टर कॉलेज सरायख़्वाजा, जौनपुर के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव व शैलेन्द्र सिंह की गौरवमयी उपस्थिति रही एवं कार्यक्रम समन्वयक संस्था सचिव डॉ. कंचन मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर हेमंत कुमार, अर्चना गुप्ता ,कल्पना,राखी, प्रीति ,अर्चना वर्धन, आशा मिश्रा, आशा सिंह, सुषमा ,अंकित पाठक, डॉ. अलका सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम से प्रेरित होकर अशोक कुमार द्वारा  फाउंडेशन से जुड़ने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कहा कि,“वृक्षारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है।” वही  डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि, “प्रकृति के संरक्षण में छोटी-छोटी पहल भी बड़े बदलाव ला सकती है।”

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*