*कौशाम्बी में पत्रकार शक्ति का भव्य प्रदर्शन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का सम्मान समारोह बना ऐतिहासिक*

*कौशाम्बी में पत्रकार शक्ति का भव्य प्रदर्शन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का सम्मान समारोह बना ऐतिहासिक*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 


जनपद कौशाम्बी में आज पत्रकार एकता, सम्मान और अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के तत्वावधान में एक भव्य और ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल जिले में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी पत्रकार संगठनों के बीच नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा की संस्तुति पर आयोजित किया गया, जिसका कुशल नेतृत्व प्रयागराज मंडल अध्यक्ष तालिब सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर जोरदार चर्चा हुई।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं। और उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रयागराज मंडल अध्यक्ष तालिब सिद्दीकी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान को सराहना किया गया।

इन पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में मंडल और जिला स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम अहमद एवं मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण मौर्या,
जिला अध्यक्ष सलमान अशरफी, जिला प्रभारी सचिन पांडे, जिला संगठन मंत्री नीरज मिश्रा, जिला महासचिव माया निधि त्रिपाठी, जिला सचिव इमाम उल्ला, जिला सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता रिंकू राज तथा जिला मीडिया प्रभारी फैसल अंसारी।

इसके अतिरिक्त संगठन के सक्रिय सदस्य अफसर उल्ला, देवेंद्र यादव, गुलाम गौस, विष्णु कुमार, मो. साहिल और घूरे लाल सरोज सहित कई गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पत्रकार सुरक्षा पर एकजुटता का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकता और सक्रियता में है। और यही ताकत पत्रकारों के हक की लड़ाई को और मजबूत बनाएगी।

कौशाम्बी में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि इसने यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि जब पत्रकार एक मंच पर एकजुट होते हैं। तो उनकी आवाज़ को दबाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*