'निर्मला फाउंडेशन' द्वारा कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

'निर्मला फाउंडेशन' द्वारा कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

 
मुंबई:सांताक्रुज पश्चिम स्थित सोशल वेल्फेयर सेंटर,रेलवे कॉलोनी सभागृह मुंबई में सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था' निर्मला फाउंडेशन' द्वारा शशिकला पटेल के जन्मदिन पर यादगार भव्य कविगोष्ठी व सम्मान समारोह रविवार 29मार्च 2026 को संपन्न हुआ।समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ कवि व पत्रकार विनय शर्मा दीप के सरस्वती वंदना से हुआ।संस्था  परिचय निर्मला फाउंडेेशन की अध्यक्ष प्रो.डॉ.शशिकला पटेल, स्वागताध्यक्षता समाजसेवी आर.एन.यादव एवं कार्याध्यक्ष समाजसेवी शिक्षाविद् चंंद्रवीर बंशीधर यादव ने किया।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्‍यकार,पत्रकार,गीतकार, पटकथा लेखक मधुराज  'मधु 'ने किया। उन्होंने मानवतावादी संदेश देकर समाज के एकीकरण की बात पर जोर दिया तथा उनकी आगामी हिंदी फिल्म के बारे में भी सूचना दी।मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र ,विशेष अतिथियों में हरित जीवन के संपादक नामदार राही,फिल्म निर्देशक ललित आर्या,दै.उत्तर शक्ति के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति,आईपीसी के अध्यक्ष डॉ.परमिंदर पाण्डेय,फिल्म प्रोडूसर राकेश जलोत्रा , साहित्यकार रामसिंह,अंतरंग संगिनी की संपादक दिव्या जैन, आर.के.कॉलेज के डायरेक्टर आर. के.सर  का शाल,पुष्प गुच्छ और तुलसी का पौधा देकर सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य आकर्षण सम्मानमूर्ति डॉ. कृष्णककुमार कृपा शंकर यादव  एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डायबिटोलॉजिस्ट  एवं कार्डियोलाजिस्ट का फाउंडेशन द्वारा शाल, स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। समारोह में  मानववादी लेखक संघ द्वारा डॉ. शशिकला पटेल को मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित कवियों में आराधना रावत,जाकिर हुसैन रहबर, अर्चना वर्मा सिंह, कृष्णा श्रीवास्तव, सत्यवती मौर्या, विद्या शर्मा,लक्ष्मीकांत कमलनयन, वरिष्ठ कवयित्री डॉ नीलिमा पाण्डेय,ग्वालियर से पधारे महेश भट्ट की हास्य कविता,अभिनेता कृष्ण बंसल की अभिनय के साथ काव्य प्रस्तुति ने सभा में शमा बांध दिया। गीतकरार जवाहर लाल निर्झर,कल्पेश यादव,छंदकार विनय शर्मा दीप, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा सभी ने उत्कृष्ट  कविता व गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये।समारोह में जीतबहादुर पटेल,गजानन परब,राजेन्द्र गुप्ता,सज्जाद खान,जितेन्द्र यादव,जनार्दन सिंह,राकेश वर्मा, चंदन मधु,म्युजिक डायरेक्टर आदित्यद गौड,शकील शेख पत्रकार,अमरदीप,पत्रकार यशपाल शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।संचालन निर्मला फाउण्डेशन के महासचिव डॉ अमर बहादुर पटेल द्वारा किया गया।सफल संयोजन समाजसेवी उद्योगपति अजय कुमार गुप्ता,लोकप्रिय सुरेन्द्र पाल,मानववादी  गिरधारी लाल पंडित,रितु कुमार ने किया।अंत में संस्था कार्याध्यक्ष शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव  ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*