संकल्प साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित संगीतमय संगोष्ठी में शामिल हुई विदुषी महिलाएं

संकल्प साहित्य कला मंच द्वारा आयोजित संगीतमय संगोष्ठी में शामिल हुई विदुषी महिलाएं
मुंबई महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सौजन्य से 15 मार्च 2026 को संकल्प साहित्य कला मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “लोकगीतों में महिला जीवन और उत्सवधर्मिता” विषय पर एक संगीतमय संगोष्ठी का आयोजन मुद्रा बैंक्विट, अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ संकल्प साहित्य कला मंच की संयोजिकाऍं  डॉ  ममता झा,प्रा. विनीता राजापुर,प्रा. मनिषा सिंह तथा प्रा.सुनीता चौहान के द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित साहित्य प्रेमियों का स्वागत तथा दीप प्रज्जवलन   के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु अध्यक्ष के रूप में डॉ. रीता कुमार , मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रीमती शैलेश श्रीवास्तव , विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ममता सिंह , सम्माननीय अतिथि के रूप में डॉ. मंजुला देसाई, डॉ. दयानन्द तिवारी तथा सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका श्रीमती संध्या मिश्रा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कनिष्ठ महाविद्यालयों से जुड़े साहित्यप्रेमी शिक्षकों को,शिक्षण के अलावा भिन्न क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए , समाज सेवा के क्षेत्र में  श्रीमती सुनीता अम्बोरे (एस.आई.ई.एस. कॉलेज, नेरुल) ,संगीत कला के क्षेत्र में  श्रीमती मंजू सिंह (तोलानी कॉलेज) एवं श्रीमती ममता राजपूत (बी.के. बिरला पब्लिक स्कूल, कल्याण) , खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए श्रीमती बबीता बलवंत सिंह (साईं नाथ जूनियर कॉलेज, वाशी) ,
 लेखन के क्षेत्र में डॉ. दिनेश कुमार (सिद्धार्थ कॉलेज, फोर्ट), तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए  नामदार राही को शाल, श्रीफल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकगीतों की मधुर श्रृंखला को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का संचालन सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका श्रीमती संध्या मिश्रा ने किया। कनिष्ठ महाविद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न लोकगीतों को स्वरबद्ध कर प्रस्तुत किया और अपने गायन से कार्यक्रम को अत्यंत भावपूर्ण और उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में संकल्प साहित्य कला मंच की चारों संयोजिकाओं के द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों , सम्मानमूर्ति एवं उपस्थित साहित्यप्रेमियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*