केडीआर फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न
केडीआर फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न
जौनपुर। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था केडीआर फाउंडेशन द्वारा बदलापुर बाजार के पास स्थित कठार गांव में केडीआर हाउस में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों में रहने वाले 46 मरीजों ने लाभ उठाया। संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद मरीजों के नेत्र परीक्षण के साथ मोतियाबिंद परीक्षण अभी किया गया । चयनित मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सककों द्वारा किया जाएगा चयनित मरीजों को अस्पताल ले जाने और ले आने के लिए बस सेवा तथा भोजन पानी की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अशोक सिंह तथा ठाकुर अमरधारी सिंह उपस्थित रहे। सिर्फ संस्था द्वारा पिछले अनेक वर्षों से आंख के मरीजों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
Comments
Post a Comment