हिंदी साहित्य भारती धनबाद ईकाई के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन
हिंदी साहित्य भारती धनबाद ईकाई के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन
हिंदी साहित्य भारती धनबाद ईकाई के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन अवनी डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर, हीरापुर, धनबाद में दिनांक 29.03.2026 को किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीया प्रमिला श्री तिवारी और आदरणीया स्नेह प्रभा पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित किया। आदरणीया प्रमिला श्री तिवारी ने सरस्वती वंदना के साथ गोष्ठी का शुभारम्भ किया।
मंच का संचालन अनंत महेंद्र ने किया। कवि सम्मेलन में, विश्वजीत कुमार "विश्वकिरण", दिखाई दे पियवा हमरा बड़का शहरिया हमहूं देखे जेयबो पियवा धनबाद नगरिया खोरठा गीत सुनाया। डॉ संगीता नाथ ने अपनी रचना गर्व है संकल्प है अभिमान वंदे मातरम वहीं ममता पाण्डेय मोहनी ने बसती तुममें प्राण है मत कर खुद से दूर सुनाया। निशा गुप्ता नयन ने जिस दिन से तुमको देखा है तुमको अपना मान लिया। सोनी कुमारी ने चिखूं कितना कि पुकारूं किसे, सुमन मिश्रा ने दहशतों का दौर है न रोप इतनी नफरतें गजल सुनाया, पाण्डेय सरिता "राजेश्वरी" ने नमन करूं हे अंबे भवानी स्नेह प्रभा पाण्डेय ने राम की महिमा पर अपनी रचना प्रस्तुत किया, प्रीति कर्ण ने मन पीर कैसे बांध दूं नीरद भरा आकाश है, डॉ त्रिवेणी कुमार महतो ने मैया गो मेया खोरठा गीत सुनाया, दिनेश रविकर ने हर हाथ में है काम जय जय अयोध्या धाम, अनंत महेंद्र ने वो हमसे पूछते हैं पूछकर फिर कुछ नहीं कहते, प्रमिला श्री तिवारी ने हौसला श्रृंगार रस से मन मोह लिया। अपनी-अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। अध्यक्ष विश्वजीत कुमार "विश्वकिरण" के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति हुई।
Comments
Post a Comment