भारत चिल्ड्रन एकेडमी प्री प्राइमरी स्कूल , जहां नन्हे सपनों को मिलेगी ऊंची उड़ान

भारत चिल्ड्रन एकेडमी प्री प्राइमरी स्कूल , जहां नन्हे सपनों को मिलेगी ऊंची उड़ान 
प्रतापगढ़। आम आदमी के जीवन में बुनियादी परिवर्तन करने वाली  सामाजिक संस्था एक्सेस फॉर चेंज इनिशिएटिव फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। संस्था द्वारा आज प्रतापगढ़ जनपद के दयालगंज (सिंहपुर) बाजार में भारत चिल्ड्रन एकेडमी प्री प्राइमरी स्कूल का शुभारंभ किया गया। स्कूल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) के मीडिया प्रभारी विनोद पांडे ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार सिंह पिंटू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। विनोद पांडे ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो आपसी भेदभाव को मिटाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल का यह स्कूल आने वाले दिनों में एक मॉडल स्कूल के रूप में देखा जाएगा, जहां पढ़ने वाले बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। स्कूल के संचालक इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता एड.भारत पांडे ने बताया कि यह स्कूल सीबीएसई पाठ्यक्रम पद्धति पर आधारित तथा नई शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीपी के अनुरूप संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य नन्हे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक संस्कार रचनात्मकता एवं आनंदमय वातावरण प्रदान करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पूर्व प्रधान दिनेश पांडे, विपिन पांडे,शारदा प्रसाद द्विवेदी प्रधान, जय प्रकाश सिंह प्रधान, एड. विनोद सिंह, राजबहादुर वर्मा, राजनाथ वर्मा, हरिकेश वर्मा, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, भागवत तिवारी, रमाशंकर पांडेय, सालिक पांडेय, कृष्णचंद्र तिवारी,उदयभान सिंह प्रधान, सत्यप्रकाश यादव , रामप्रसाद प्रधान, रामप्यारे प्रधान, चंद्रभान, जगदम्बा सिंह प्रधान, संदीप ओझा पत्रकार, जितेंद्र कुमार पांडेय, अयोध्या यादव, संतोषी पूर्व बी डी सी शिक्षिका मिस रश्मि पांडेय, खुशबू पांडेय,सुरेश पांडेय, दया शंकर दुबे, अवनीश पांडेय, इंद्रमणि तिवारी, गणेश मिश्रा, हृदय पांडेय, विनोद पांडेय, मोहित पाठक, सतीश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में एडवोकेट भारत पांडे समस्त लोगों के प्रति आभार पूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*