मुंबई की यात्रा पर आए गोरखपुर के प्रधान अरविंद शाही का समरस ने किया सम्मान
मुंबई की यात्रा पर आए गोरखपुर के प्रधान अरविंद शाही का समरस ने किया सम्मान
मुंबई। मुंबई की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद स्थित नेवादा के ग्राम प्रधान अरविंद शाही (मंहत शाही) का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में सम्मान किया गया। संस्था की तरफ से शॉल स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मुंबई की यात्रा पर आए अजय प्रताप शाही, संस्था के ट्रस्टी अरुण सिंह, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा,पूरव गांधी भोला वर्मा, रामलिंगम, मुकेश साहनी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अरविंद शाही जनपद के उन टॉप प्रधानों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने गांव के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment