बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हिंदू नव वर्ष,चैत्र छठ और चैत्र नवरात्र आयोजित
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हिंदू नव वर्ष,चैत्र छठ और चैत्र नवरात्र आयोजित
मुंबई
साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष मार्च 2026,चैत्र छठ और चैत्र नवरात्र को काव्य गोष्ठी द्वारा धूमधाम से मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व पूर्व डीएसपी कामेश्वर कुमार कामेश ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता की साहित्यकार मौसमी प्रसाद उपस्थित थीं। मंच का संचालन और संयोजन युवा साहित्यकार खुशबू बरनवाल 'सीपी' ने किया।उपस्थित साहित्यकार में कवयित्री खुशबू विवेक वजीरगंज,ज्योति बरनवाल नवादा और सोनी बरनवाल जमुई से जुड़ीं और मंच में छठी माता, दुर्गा मांँ, हिंदू नव वर्ष की कविताओं से शब्दांजलि दी गई। संस्था की राष्ट्रीय सचिव एवं मुंबई की अध्यक्ष सत्यभामा सिंह उपस्थित थीं। बिहार इकाई की प्रथम गोष्ठी का संयोजन बिहार इकाई की अध्यक्ष खुशबू बरनवाल 'सीपी' ने किया।प्रयागराज इकाई से राधा शुक्ला का संचालन और राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता थी।अंत में सचिव सत्यभामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment