हील्स फाउंडेशन के अंतर्गत शिक्षा विषय पर आयोजित सेमिनार में लोकप्रिय कवयित्री एवं शिक्षिका रक्षा सिन्हा ने किया संचालन
हील्स फाउंडेशन के अंतर्गत शिक्षा विषय पर आयोजित सेमिनार में लोकप्रिय कवयित्री एवं शिक्षिका रक्षा सिन्हा ने किया संचालन
दिल्ली,विकास मिश्र
हील्स फाउंडेशन के अंतर्गत शिक्षा पर आयोजित कार्यक्रम के संचालन की बागडोर लोकप्रिय कवयित्री एवं शिक्षिका रक्षा सिन्हा ने बखूबी निभाई। हील्स फाउंडेशन के अंतर्गत शिक्षा पर आयोजित पैनल डिस्कशन केवल एक औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि विचारों का गंभीर मंथन था। इस संवाद का मूल उद्देश्य था कि शिक्षा को वर्तमान समय की चुनौतियों के अनुरूप कैसे बनाया जाए ।पैनल में उपस्थित शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नीति-निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। विशेष रूप से नई शिक्षा नीति, डिजिटल माध्यमों की भूमिका और नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर गहन विचार-विमर्श हुआ।चर्चा का सबसे सशक्त पक्ष यह रहा कि यह केवल समस्याओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाधान की दिशा भी दिखाई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार है, सभी की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।अंततः कहा जा सकता है कि यह पैनल डिस्कशन शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हुआ, ऐसे संवाद समाज में जागरूकता और नीतिगत सुधार की प्रेरणा देते हैं। और इस पूरे कार्यक्रम को बेहद ही ख़ूबसूरत तरीके से संयोजित करने एवं सुचारु रूप से सभी शिक्षाविदों से शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर कर कार्यक्रम में संचालिका की भूमिका निभा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में गाजियाबाद की लोकप्रिय कवयित्री एवं शिक्षिका रक्षा सिन्हा को जाता है। इस कार्यक्रम में शामिल लोकप्रिय कवि एवं संचालक हिमांशु शुक्ला ने रक्षा सिन्हा को बहुत बहुत बधाई एवं आकाश भर शुभकामनाएं दी और कहा कि आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और अपने शानदार व्यक्तित्व से सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहें। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए हील्स फाउंडेशन की फाउंडर ममता सोनी को बहुत बधाई जिन्होने इस तरह के कार्यक्रम की संरचना की।इस कार्यक्रम में शामिल अन्य अतिथि वक्ताओं में रक्षा सिन्हा, मॉडरेटर पैनलिस्ट, त्रिलोक कौशिक,रमा त्यागी,ज्योति जुल्का,वाणी शर्मा,अर्चना बाली
रचना भाटिया,कनुप्रिया,हिमांशु शुक्ला और फाउंडर ममता सोनी शामिल हुई।
Comments
Post a Comment