नितिन गुप्ता ने दी नवनिर्वाचित प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले को बधाई
नितिन गुप्ता ने दी नवनिर्वाचित प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले को बधाई
मुंबई। भाजपा की वरिष्ठ नगरसेविका को पी दक्षिण वार्ड के प्रभाग समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित प्रभाग समिति की अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले ने विधिवत पदभार संभालते हुए समूचे प्रभाग को समस्यामुक्त करने का पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास शुरू कर दिया है। शनिवार को भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले को उनके तस्वीर का प्रतीक चिह्न भेंटकर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नितिन गुप्ता ने पिछले कई टर्म से नगरसेविका रहते हुए श्रीकला पिल्ले द्वारा अपने वार्ड के विकास तथा समस्याओं के निराकरण के लिए किए गए प्रतिबद्ध प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अब उनके नेतृत्व में पी दक्षिण प्रभाग आदर्श, विकसित और समस्यामुक्त प्रभाग की पहचान स्थापित करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों का जीवन सुखमय और सुलभ हो सकेगा। प्रभाग समिति अध्यक्षा श्रीकला पिल्ले ने नितिन गुप्ता व उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेतृत्व एवं जनता द्वारा जताए गए विश्वास के प्रति कृतज्ञता जताई और जन-विश्वास की कसौटियों पर पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment