*महाराष्ट्र से नाई समाज के लिए एक गर्व का पल*

*महाराष्ट्र से नाई समाज के लिए एक गर्व का पल*
रिपोर्टर ,सुरेश कुमार शर्मा 

महाराष्ट्र, की धरती पर गूंजा नाई समाज का नाम, नगर सेविका कुमारी मानसी रमेश शर्मा को किया गया सम्मानित।

महाराष्ट्र, के मिरा-भायंदर में आज नाई समाज के लिए गर्व और सम्मान का एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। 
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट, जनपद वाराणसी के जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान ने मिरा-भायंदर की नगर सेविका कुमारी मानसी रमेश शर्मा के कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान अमर शर्मा (कप्तान) ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की जानकारी साझा की और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

नगर सेविका कुमारी मानसी रमेश शर्मा ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जो संस्था अपने 
समाज के साथ साथ सम्पूर्ण समाज के हित में मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट जो कार्य कर रहा है। वह सराहनीय है। मुझसे समाज के लिए जो भी संभव होगा, मैं इस ट्रस्ट के साथ सदैव खड़ी रहूंगी।

वहीं ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने फोन पर जीत की खुशी जाहिर करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द महाराष्ट्र की धरती पर भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक मुलाकात के दौरान उपस्थित रहे ।
 डॉ. राधिका उमेश शर्मा,
डॉ. रोहित शर्मा
कुमारी अवनी उमेश शर्मा
 मुन्ना शर्मा
रमेश कुमार शर्मा (पत्रकार)
अमर शर्मा “कप्तान” (पत्रकार)

नाई समाज के लिए यह मुलाकात एक नई ऊर्जा और एकता का संदेश लेकर आई है।
समाज के लोगों में इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*