जौनपुर इलेक्ट्रिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने हसनैन कमर दीपू , महामंत्री बने देवेंद्र खरे
जौनपुर इलेक्ट्रिक मीडिया संघ के अध्यक्ष बने हसनैन कमर दीपू , महामंत्री बने देवेंद्र खरे
जौनपुर। जौनपुर इलेक्ट्रिक मीडिया संघ का चुनाव कैंप कार्यालय शारदा टावर पर संरक्षक आईबी सिंह की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।संघ के अध्यक्ष पद पर सैयद हसनैन कमर ‘दीपू’, महामंत्री पद पर देवेंद्र खरे, उपाध्यक्ष पद पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और राज सैनी, तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजन मिश्रा को चुना गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव और जावेद अहमद की देखरेख में संपन्न कराई गई।इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए पांच नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में पत्रकारों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिनमें मोहम्मद अब्बास, नितेश सिंह, विद्याधर राय विद्यार्थी, कुंवर नीतीश, इमरान अब्बास, उस्मान, अबुल खैर, आमिर अब्बास, रोहित चौबे, अंकित मिश्रा, असलम, पंकज कुमार, मेवालाल यादव और अंकित श्रीवास्तव विशाल सोनकर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में संरक्षक आईबी सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन की मजबूती के साथ-साथ पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्य करेगी।
Comments
Post a Comment