प्रो. वज्झला रवि ने श्री वेंकटेश्वर महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में पूरे किए दो वर्ष

प्रो. वज्झला रवि ने श्री वेंकटेश्वर महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में पूरे किए दो वर्ष
दिल्ली, विकास मिश्र

श्री वेंकटेश्वर महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राचार्य के रूप में प्रो. वज्झला रवि के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्री वेंकटेश्वर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।महाविद्यालय की उप प्राचार्या प्रो नंदिता नारायणासामी ने प्राचार्य महोदय को सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरे होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रवि सर का महाविद्यालय के विकास के प्रति योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय है। महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी दृष्टि महाविद्यालय के लिए बहुत ही साफ है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन, लेखा विभाग एवं स्थापना शाखा विभाग के कर्मचारियों ने भी प्राचार्य महोदय से भेंट कर उनके सफल एवं उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए बधाई दी तथा उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की। प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि,सर, आपके दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट समर्पण एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता ने संस्थान की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपके सक्षम मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं तथा निरंतर स्टाफ और विद्यार्थियों को प्रेरित कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, ये दो वर्ष आपके परिश्रम, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति आपकी गहन निष्ठा का प्रमाण हैं। हमें आपकी उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है और पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महाविद्यालय आने वाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।इस अवसर पर डॉ वंदना मल्होत्रा, मदन लाल गौतम, अनुभाग अधिकारी, जय प्रकाश मिश्रा, अनुभाग अधिकारी, मद्दुरी लक्ष्मी नरसिंह मूर्ति, राजीव गोयल, पुरुषोत्तम झा, विकास मोतला, सुदेश कुमार, मोहित, कुमार आशीष, यू.आर.आर. नरेंद्र, मधुसूदन,अलिसा, अरुण शर्मा, धर्मेंद्र महतो, अंशुल, उमा देवी, शारदा, पंकज भाटी, शुभम, दया राम, मनोज कुमार, असीम अली, विष्णु आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्राचार्य प्रो. वज्झला रवि के नेतृत्व में महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शैक्षणिक क्षेत्र में भी यह महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख महाविद्यालयों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।प्राचार्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महाविद्यालय की रैंकिंग में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। साथ ही, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*