*समाजसेवा का सम्मान: महेंद्र प्रताप सिंह को मिला राष्ट्रीय गौरव, पत्रकार जगत में खुशी की लहर*
*समाजसेवा का सम्मान: महेंद्र प्रताप सिंह को मिला राष्ट्रीय गौरव, पत्रकार जगत में खुशी की लहर*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
प्रयागराज। समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोकप्रिय समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। मां मैहर वाली मां शारदा भवानी के दर्शन के उपरांत, गौहानी पेट्रोल टंकी के सामने स्थित पत्रकार कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग द्वारा उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
यह सम्मान उनके द्वारा किए गए निस्वार्थ सेवा कार्यों, गरीबों के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उनके अटूट योगदान का प्रतीक है। महेंद्र प्रताप सिंह अपने मिलनसार स्वभाव और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के कारण समाज में विशेष पहचान रखते हैं। और जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल सहित आयोग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल को भी विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह का यह सम्मान पूरे समाज और पत्रकार जगत के लिए गर्व का विषय है। उनका सेवा भाव और समर्पण पत्रकारों सहित सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस सम्मान से न केवल समाजसेवा को नई दिशा मिलेगी, बल्कि पत्रकारों में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
Comments
Post a Comment