श्री राम नवमी पर मधुर वाणी और भक्ति का संदेश
श्री राम नवमी पर मधुर वाणी और भक्ति का संदेश
मुंबई:भांडुप पश्चिम लेक रोड स्थित सुप्रसिद्ध मारूति मंदिर में श्री राम नवमी पर प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ डॉ. अजय रविंद्र कुंभार ने भक्तों को प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने तुलसीदास जी के एक महत्वपूर्ण संदेश को साझा करते हुए कहा कि जीवन में मधुर वाणी का अत्यंत महत्व है। कठोर शब्द मन में दूरी पैदा करते हैं, जबकि मधुर वाणी प्रेम और भक्ति को बढ़ाती है।
उन्होंने भक्तों को क्रोध, अहंकार और कठोर स्वभाव त्यागने तथा सरल, विनम्र और करुणामय स्वभाव अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि शुद्ध वाणी ही शुद्ध मन का प्रतीक है, जो सच्ची भक्ति के लिए आवश्यक है।
इस संदेश ने सभी भक्तों को गहराई से प्रभावित किया और वातावरण आध्यात्मिक बन गया।
मंदिर ट्रस्टी परशुराम कोपरकर, संजिवा पुजारी एवं सभी आयोजकों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
Comments
Post a Comment