बदलापुर में कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

बदलापुर में कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
जौनपुर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बदलापुर के अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में आज घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के बढ़े हुए दाम वापस लैने के सम्बन्ध में ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर भारत सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद त्रिपाठी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की विदेशी नीति एवं कूटनीति पूरी तरह से धवस्त हो गई है। परिणामस्वरूप गृहिणियों को रसोई गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गैस एजेन्सियों पर लम्बी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। धरने को ब्लॉक अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ नेता कमला प्रसाद तिवारी ने भी सम्बोधित किया । इस अवसर पर मुन्सी रजा, गामा निषाद, मंगल खरवार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*